पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmer dies from electric shock while installing Tullu pump

Ambedkar Nagar News: टुल्लू पंप फिट करते समय करंट से किसान की मौत

Sun, 28 Jun 2026 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies from electric shock while installing Tullu pump
विद्युतनगर। अलीगंज क्षेत्र के हुसैनपुर सुधाना गांव में रविवार दोपहर टिल्लू पंप फिट करते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


गांव निवासी सतीराम वर्मा (57) रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे घर के बाहर लगे नल पर टुल्लू पंप फिट कर रहे थे। इसी दौरान अचानक विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे पत्नी कंचन वर्मा, दो पुत्र और एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बड़े पुत्र का विवाह हो चुका है। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि सतीराम वर्मा मेहनतकश और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक व्याप्त है। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed