{"_id":"6a70cc194173f83d1b0c0c28","slug":"fir-filed-against-bjp-district-general-secretary-and-colleagues-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-162097-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भाजपा के जिला महामंत्री व सहयोगियों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भाजपा के जिला महामंत्री व सहयोगियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। टांडा इलाके में भाजपा जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया और उनके समर्थकों पर सीजेएम कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला मारपीट, अपहरण के प्रयास और जान से मारने की धमकी से जुड़ा है।
अलीगंज के मुकेश कुमार मौर्या ने आरोप लगाया कि 9 नवंबर 2025 को सुरेश कन्नौजिया, प्रदीप सैनी, सोनू गोस्वामी और दुर्गेश कन्नौजिया ने उन्हें टांडा के आदर्श चौराहे पर पीटा। उन पर अपहरण का प्रयास करने और चाकू के बट से सिर पर वार कर घायल करने का आरोप है। यह विवाद रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ था।
मुकेश की शिकायत पर पहले कार्रवाई नहीं हुई थी, जबकि सुरेश कन्नौजिया ने पूर्व में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मुकेश ने सीसीटीवी रिकॉर्ड के साथ कोर्ट का रुख किया, जिसके बाद कोर्ट ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।