फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   FIR registered against two individuals for creating a ruckus at a BJP event.

Ambedkar Nagar News: भाजपा के कार्यक्रम में हंगामा करने पर दो पर एफआईआर

Tue, 04 Aug 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 04 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against two individuals for creating a ruckus at a BJP event.
कटेहरी। अहिरौली क्षेत्र के दरवन गांव में भारतीय जनता पार्टी के कटेहरी मंडल के कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने, गाली-गलौज करने और महापुरुषों पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इब्राहिमपुर के मधवापुर उतरेथू निवासी सर्वेश सिंह भारतीय जनता पार्टी के कटेहरी मंडल अध्यक्ष हैं। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से कटेहरी मंडल के विभिन्न गांवों में संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। इन कार्यक्रमों की श्रृंखला का अंतिम आयोजन रविवार को दरवन गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रहा था। गांव निवासी पंकज वर्मा पुत्र हीरालाल और संदीप विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने लगे। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज की, महापुरुषों के संबंध में कथित अभद्र टिप्पणियां कीं और कार्यक्रम में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed