फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gangster arrested with smack worth 5 million

Ambedkar Nagar News: 50 लाख के स्मैक के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2026 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Gangster arrested with smack worth 5 million
हंसवर। क्षेत्र में पुलिस ने 305 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गैंगस्टर सईद को को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद हुई है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि रविवार को गश्त और चेकिंग पर निकली हंसवर पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार की अगुआई में मूसेपुर कला स्थित पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर आगे खड़ंजा मार्ग पर एक बाइक सवार व्यक्ति को देखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सईद निवासी भूलेपुर के रूप में बताई।
विज्ञापन

सईद एक शातिर अपराधी है। उसपर थाने में नौ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। इनमें गोहत्या जैसे मामले शामिल हैं। पुलिस अब उसके मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य संपर्कों की भी गहन जांच कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि सईद स्मैक लाकर टांडा और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। सीओ ने बताया कि स्मैक कहां से लाता था और कहां-कहां सप्लाई करता था, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed