फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Govind Sahib, 35 shops were demolished at the fairground

Ambedkar Nagar News: गोविंद साहब मेला स्थल पर ढहाई गईं 35 दुकानें

Wed, 05 Aug 2026 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Govind Sahib, 35 shops were demolished at the fairground
आलापुर तहसील क्षेत्र के गोविंद साहब में टिनशेड के नीचे पड़ा दुकानों का मलबा। संवाद
जलालपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले आलापुर तहसील के अहिरौली स्थित बाबा गोविंद साहब तपोस्थली पर कार्रवाई हुई। तहसील, ब्लॉक और जिला पंचायत के अफसर सुबह से ही जेसीबी लेकर पहुंचे। उन्होंने स्थायी और अस्थायी दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू किया। मेला स्थल और टिनशेड के नीचे बनीं करीब 35 दुकानों को जमींदोज कर दिया गया। दुकान संचालकों ने प्रशासन पर मनमाने ढंग से बिना समय दिए दुकानें ध्वस्त करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे उप जिलाधिकारी आलापुर धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह, तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। जिला पंचायत और लोक निर्माण समेत तमाम विभागों के अफसर भी मौजूद थे। जलालपुर, कटका व आलापुर के थाना प्रभारियों के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात था। प्रशासन ने खुली और बंद दोनों तरह की दुकानों को ध्वस्त किया। संतराम, किरोधन, रामनाथ, जगन्नाथ, हरिप्रसाद, गब्बर, जगदीश, शिवशंकर, गया प्रसाद, जनार्दन की दुकानें हटाई गईं। नरमोद की कपड़े की दुकान और राजबहादुर गौड़ की पान की दुकान भी ध्वस्त हुई। फिरतू निषाद की सब्जी की दुकान समेत अन्य कई व्यापारियों की दुकानें भी हटाई गईं। इस दौरान व्यापारियों का काफी सामान भी ध्वस्त हो गया। दुकानें ध्वस्त होने से व्यापारी नाराज हो उठे। उन्होंने अपनी दुकानों में रखे सामान को फेंककर विरोध जताना शुरू कर दिया। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जिला पंचायत लगातार किराया वसूलती है। इसके बावजूद उनकी दुकानें ध्वस्त की जा रही हैं। व्यापारियों ने प्रशासन पर पक्के निर्माण वालों को छूट दिए जाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

नोटिस के बावजूद नहीं हटाया था कब्जा
बाबा गोविंद साहब तपोस्थली के मेला स्थल पर मेले के दौरान दुकानें आवंटित करने के लिए टिनशेड बनवाए गए थे। पिछले काफी समय से इन टिनशेड के नीचे स्थायी व अस्थायी दुकानों का संचालन हो रहा था। जिला पंचायत की ओर से पिछले वर्ष अगस्त माह में नोटिस दिए गए थे। इसके बाद जांच शुरू हुई तो कई लोग अवैध रूप से काबिज मिले थे। इस पर जिला पंचायत ने कब्जे हटाने के आदेश भी दिए थे। बावजूद इसके अब तक कब्जा नहीं हटाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अवैध कब्जे हटाए जाएंगे
टिन शेड के नीचे अवैध रूप से काबिज अस्थायी दुकानों को हटवाया गया है। पूर्व में इन सभी को नोटिस दिए गए थे, लेकिन फिर भी किसी न कब्जा नहीं हटाया था। नियमानुसार कार्रवाई की गई है। अन्य अवैध कब्जों को भी शीघ्र हटवाया जाएगा।
- जितेंद्र सिंह तोमर, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed