फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   More than two thousand policemen will be deployed for security

Ambedkar Nagar News: सुरक्षा में तैनात होंगे दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी

Wed, 05 Aug 2026 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
More than two thousand policemen will be deployed for security
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 अगस्त को आलापुर स्थित बाबा गोविंद साहब मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी और सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले के अलावा आसपास के जनपदों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। बुधवार से ही बाहरी जनपदों से पहुंचे पुलिस अधिकारी और जवान अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए गैरजनपद से दो अपर पुलिस अधीक्षक, 10 पुलिस उपाधीक्षक, 30 निरीक्षक, 150 उपनिरीक्षक, 350 कांस्टेबल और 100 महिला कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले के दो एएसपी, पांच क्षेत्राधिकारी और तीन कंपनी पीएसी भी सुरक्षा ड्यूटी में रहेंगे। बुधवार को डीआईजी अयोध्या परिक्षेत्र सोमेन वर्मा व एसपी प्राची सिंह ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed