{"_id":"6a3030e8dacaa619840c68ec","slug":"power-was-out-for-11-hours-in-40-villages-due-to-the-panel-malfunctioning-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-158570-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पैनल फुंकने से 40 गांव की 11 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पैनल फुंकने से 40 गांव की 11 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर तहसीलदार को ज्ञापन देते रोजगार सेवक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हजपुरा। कल्याणपुर बिजली घर के पैनल में सोमवार भोर में ओवरलोडिंग के कारण ब्लास्ट हो गया, जिससे लगभग 50 हजार से अधिक आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
इस बिजली घर से सम्मनपुर, जहनिया, मछलीगांव, सुल्तानगढ़, दाउदपुर, नसीरपुर, बरियावन, पलईरामनगर, सिबलीपुर, कटघर मूसा, पट्टी सहित 40 गांव को बिजली आपूर्ति दी जाती है। सोमवार की भोर चार बजे ओवरलोडिंग के चलते बिजली घर का पैनल अचानक तेज आवाज के साथ जल गया। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए सुबह आठ बजे बिजलीकर्मियों ने मरम्मत का कार्य शुरू किया। 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, दोपहर तीन बजे पैनल को ठीक किया जा सका, जिसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हुई।
कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने के कारण बाजार और प्रतिष्ठानों में लगे उद्योग-धंधे भी ठप पड़ गए। बरियावन बाजार में आटा चक्की पर गेहूं की बोरियां जमा नजर आईं, जहां ग्रामीण बिजली आने का बेसब्री से इंतजार करते दिखे। जनसेवा केंद्रों पर खतौनी और अन्य दस्तावेज निकालने आए किसानों को भी मायूस होकर लौटना पड़ा, क्योंकि कंप्यूटर और अन्य उपकरण बिजली के अभाव में काम नहीं कर सके। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी हरकत में आए। अवर अभियंता अंबिका प्रसाद ने बताया कि पैनल में खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। फाॅल्ट को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।