फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Saryu's water reaches the fields; farmers worried.

Ambedkar Nagar News: खेतों तक पहुंच गया सरयू का पानी, किसान परेशान

Tue, 04 Aug 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 04 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water reaches the fields; farmers worried.
सरयू नदी 
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी का असर अब सरयू नदी के किनारे बसे गांवों में साफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार को नदी का जलस्तर छह सेंटीमीटर बढ़कर 84.54 मीटर पहुंच गया, जिससे मांझा क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है। इटौरा ढोलीपुर के पूर्वी हिस्से में नदी का दबाव तेज होने से कटान बढ़ गया है और निचले खेतों में पानी घुसना शुरू हो गया है। खतरे के निशान से नदी अब सिर्फ 1.02 मीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन

सोमवार को जलस्तर 84.48 मीटर था, जो मंगलवार को बढ़कर 84.54 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर बढ़ने के साथ ही मांझा कम्हरिया और इटौरा ढोलीपुर के आसपास नदी का बहाव तेज हो गया है। खेतों में पानी पहुंचने से किसानों को फसलों और पशुओं के चारे की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो खेती-किसानी पर सीधा असर पड़ेगा और नदी किनारे बसे लोगों की मुश्किलें भी बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

कटान से बचाव के लिए बाढ़ कार्य खंड अयोध्या की ओर से इटौरा ढोलीपुर के पास बंबू क्रेट लगाकर सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है। मांझा कम्हरिया निवासी रामचंद्र और सतिराम ने बताया कि पानी धीरे-धीरे खेतों में फैलने लगा है। यदि जलस्तर और बढ़ा तो हरे चारे के साथ खरीफ की फसलों को भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि फिलहाल पानी आबादी से दूर है और बाढ़ जैसी स्थिति नहीं बनी है लेकिन नदी के तेवर बदलने से तटवर्ती गांवों के लोग सतर्क हो गए हैं। प्रशासन ने भी निगरानी बढ़ा दी है।

एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed