सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The first day of school began with newspaper headlines

Ambedkar Nagar News: अखबार की सुर्खियों के साथ शुरू हुआ स्कूल का पहला दिन

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 01 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The first day of school began with newspaper headlines
प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर में अमर उजाला की सु​र्खिंयां पढ़ते बच्चे। - फोटो : आरोपी मौलाना मोहम्मद सालिम।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 का बुधवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। पहले दिन विद्यालय पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्कूलों को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Trending Videos



नए सत्र की शुरुआत अखबारों की सुर्खियों के साथ हुई। प्राथमिक विद्यालय मुरादाबाद वार्ड, अफजलपुर सहित अन्य स्कूलों में प्रार्थना सभा के बाद बच्चों से अखबार की प्रमुख खबरों का वाचन कराया गया। शिक्षकों ने ब्लैकबोर्ड पर खबरों की हेडिंग लिखकर विद्यार्थियों से उन्हें पढ़वाया। इस दौरान बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में भी बताया गया और पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए जागरूक किया गया। भीटी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खरिकाभारी में बच्चों को अखबार पढ़ाया गया और कक्षा एक में 12 नए छात्रों का नामांकन किया गया। प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार मिश्र ने बच्चों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री वितरित की।


कस्बों में भी बच्चों ने पढ़ा अखबार, निकाली जागरूकता रैली


अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न कस्बों के स्कूलों में भी पहले दिन अखबार पढ़ने और जागरूकता रैली निकालने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहांगीरगंज संवाद के अनुसार, उच्च प्राथमिक विद्यालय जहांगीरगंज व कंपोजिट विद्यालय खरुबैया के बच्चों ने अखबार मिलने पर खुशी जताई।


हजपुरा संवाद के अनुसार, कंपोजिट विद्यालय बरियावन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। बसखारी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर रामदीन सिंह व पीएम श्री विद्यालय बनियानी में बच्चों व शिक्षकों ने रैली निकालकर घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक धर्मशील, अमित यादव, नीलम वर्मा, संगीता देवी, रामचंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।


जलालपुर संवाद के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय दुल्हूपुर में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि शत-प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को लेकर रैली निकाली जा रही है। श्रवण क्षेत्र के अनुसार, कंपोजिट उच्चतर विद्यालय सबना तिवारीपुर में छात्र-छात्राओं के पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक रामचंद्र सिंह ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्राथमिक विद्यालय मूसेपुर गिरंट में प्रार्थना सभा के बाद बच्चों को अखबार पढ़ाया गया।


आलापुर संवाद के अनुसार, रामनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अछती में नवप्रवेशी बच्चों का एआरपी ईशान व शैलेंद्र ने तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें स्टेशनरी वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed