सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UPMSP Result 2026 Shreya from Ambedkarnagar Secures 4th Rank in the State in High School; Shares Study Tips

UPMSP Result 2026: हाईस्कूल में अंबेडकरनगर की श्रिया ने प्रदेश में पाई चौथी रैंक, बताएं पढ़ाई के टिप्स

अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 23 Apr 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार

श्रिया के अनुसार, सामाजिक विज्ञान विषय सबसे कठिन लगा। लेकिन नियमित अभ्यास और रिवीजन से इसे भी संभाल लिया गया।

UPMSP Result 2026 Shreya from Ambedkarnagar Secures 4th Rank in the State in High School; Shares Study Tips
श्रिया ने प्रदेश में चौथी रैंक हासिल की। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में चित्त बहाल इंटर कॉलेज पूरनपुर राजेसुल्तानपुर की छात्रा श्रिया पांडेय ने 583 अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया। वह राजेसुल्तानपुर के देवरिया पंडित गांव की निवासी हैं। श्रिया के पिता संदीप पांडेय निजी विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि माता कविता पांडेय करौली लाठौरी कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक हैं।

Trending Videos


घर का पूरा माहौल शिक्षा से जुड़ा रहा, जिसका असर पढ़ाई पर साफ दिखा। श्रिया ने बताया कि वह सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करती थीं। रोज सुबह पांच से छह घंटे नियमित पढ़ाई की आदत रही। परीक्षा के समय यह समय नौ से 10 घंटे तक पहुंच जाता था। हाईस्कूल का सिलेबस नवंबर तक पूरा कर लिया गया था। इसके बाद तीन बार पूरा रिवीजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच साल के प्रश्न पत्र हल किए, जिससे परीक्षा पैटर्न समझने में मदद मिली। अंग्रेजी विषय के लिए ट्यूशन भी लिया। वहीं घर पर माता कविता पांडेय ने संस्कृत और हिंदी पढ़ाकर सहयोग किया। इससे विषयों की तैयारी मजबूत हुई। 

श्रिया बोलीं- अभ्यास और रिवीजन रोज करती थी

श्रिया के अनुसार, सामाजिक विज्ञान विषय सबसे कठिन लगा। लेकिन नियमित अभ्यास और रिवीजन से इसे भी संभाल लिया गया। लगातार तैयारी और समय पर सिलेबस पूरा करना उनकी सफलता का बड़ा कारण रहा। 


पढ़ाई में अनुशासन बनाए रखना सबसे अहम रहा। श्रीया की बड़ी बहन वैष्णवी पांडेय बीएसए की छात्रा हैं और एसएससी की तैयारी कर रही हैं। उनसे पढ़ाई का माहौल और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रही। घर में पढ़ाई का माहौल लगातार बना रहा, जिससे फोकस बनाए रखने में मदद मिली। ऑफलाइन पढ़ाई को उन्होंने ज्यादा महत्व दिया। 

श्रिया ने बताया कि इंटर में गणित वर्ग चुनने का कारण विषय की समझ और सवाल हल करने में रुचि है। गणित उन्हें आसान और रोचक लगता है। उनका लक्ष्य सिविल सर्विस में जाना है। यह विचार उन्होंने बचपन से ही अपने मन में तय कर रखा है। अब आगे इसी दिशा में तैयारी करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed