फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Voting for Bar Association will be held today, preparations complete

Ambedkar Nagar News: बार एसोसिएशन के लिए आज होगा मतदान, तैयारियां पूरी

Tue, 04 Aug 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 04 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Voting for Bar Association will be held today, preparations complete
बार एसोसिएशन
अंबेडकरनगर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। बुधवार को होने वाले मतदान से पहले न्यायालय परिसर से लेकर अधिवक्ताओं के चैंबर और आवास तक चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। अध्यक्ष, सचिव सहित सभी पदों के प्रत्याशी दिन-रात जनसंपर्क में जुटे हैं। व्यक्तिगत मुलाकात, बैठकों और छोटे-छोटे समूहों में संवाद के जरिए समर्थन जुटाने की कवायद तेज हो गई है। न्यायालय परिसर में देर रात तक चुनावी चर्चाओं, संभावित समीकरणों और जीत-हार के आकलन का दौर चलता रहा।
विज्ञापन



सबसे अधिक निगाहें अध्यक्ष पद के मुकाबले पर टिकी हैं। इस पद पर अनिल कुमार द्विवेदी, मोहन लाल, योगेंद्र प्रताप सिंह, संजय कुमार त्रिपाठी और सुनील कुमार यादव मैदान में हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राम तीरथ चौहान और संजय कुमार चतुर्वेदी के बीच सीधा मुकाबला है। उपाध्यक्ष के एक पद पर ताराकांत उपाध्याय, विजय नारायण त्रिपाठी मैदान में हैं। महिला के लिए आरक्षित सीट पर कोई आवेदन नहीं हुआ था। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आनंद तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव/महामंत्री पद पर इस बार मुकाबला सबसे दिलचस्प माना जा रहा है। इस पद के लिए अनिल कुमार वर्मा, देवतादीन गौड़, महावीर जायसवाल, राकेश कुमार चतुर्वेदी, राज नारायण गिरी, विनय कुमार तिवारी, संगम लाल तिवारी और सुधांशु कुमार पांडेय चुनाव मैदान में हैं।
सह सचिव के तीन पदों के लिए अजय भारती, अवधेश पांडेय, उत्कर्ष उपाध्याय, गोपाल जी उपाध्याय, मोनिका भारती, मोहम्मद मुजक्किर खान, रमेश गौड़, राजितराम कन्नौजिया, विमल प्रकाश श्रीवास्तव, संजय कुमार पांडेय मैदान में हैं। महिला के लिए आरक्षित एक पद पर पूजा वर्मा व संगीता मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर सुमन कुमार गौड़ निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।
वरिष्ठ कार्यकारिणी के चार पदों के लिए रणबीर भाई पटेल, राजेश कुमार यादव, राम प्रसाद, रामदीन दास और ललित कुमार तिवारी मैदान में हैं। महिला के दो पदों पर कोई आवेदन नहीं आया है। कनिष्ठ कार्यकारिणी के चार पदों के लिए अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार, रमेश यादव, रोहित श्रीवास्तव, विपुल दीप सिंह और सिफत हुसैन अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। महिला के लिए आरक्षित दो पदों के लिए सिर्फ पूजा यादव ने नामांकन किया था जो निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।




सभी पदों पर मतदान करना होगा अनिवार्य

चुनाव को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन समिति ने विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र निर्धारित किए हैं। अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए सफेद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारिणी और कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए लाल तथा उपाध्यक्ष, सह सचिव व महिला आरक्षित सीट के लिए पीले रंग के मतपत्र का प्रयोग किया जाएगा। चुनाव अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव व अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतगणना बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। कुल 1707 मतदाता हैं। सभी पदों के सापेक्ष मतदाता करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed