फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Worker dies from electric shock from water cooler in Tanda

Ambedkar Nagar News: टांडा में वाटर कूलर से करंट लगने से मजदूर की मौत

Mon, 03 Aug 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Worker dies from electric shock from water cooler in Tanda
बेचूलाल (फाइल फोटो)
टांडा। नगर पालिका टांडा क्षेत्र में बस स्टेशन के बाहर लगे वाटर कूलर से पानी पी रहे एक मजदूर को करंट लग गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इस हादसे के लिए निकाय प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक की पहचान मेहनिया गांव निवासी बेचूलाल (50) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बेचूलाल पिछले 15 वर्षों से हयातगंज टांडा में रहकर चाट के ठेले पर सहायक के तौर पर काम करते थे। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे वह रोडवेज परिसर के बाहर लगे वाटर कूलर से पानी पीने गए थे। जैसे ही उन्होंने नल की टोटी पकड़ी, उसमें अचानक करंट आ गया। करंट की चपेट में आने के बाद बेचूलाल चीख पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत लाठी-डंडों की मदद से उन्हें वाटर कूलर से अलग किया। उन्हें तत्काल सीएचसी टांडा ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर तारों और बारिश के कारण करंट उतरने से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों और परिजनों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार ठहराया है। इंस्पेक्टर दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कराई जाएगी जांच
नगर पालिका परिषद टांडा की कार्यकारी अधिकारी प्रियंका मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद मुहैया कराने का भी आश्वासन दिया है।

बेचूलाल (फाइल फोटो)

बेचूलाल (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed