फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   2,336 patients treated at the fair.

Amethi News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 2336 मरीजों का उपचार

Mon, 21 Sep 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 21 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
2,336 patients treated at the fair.
नंदमहर पीएचसी मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
अमेठी सिटी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सुबह से ही मरीजों की कतार लगी रही। जिले के 30 पीएचसी में आयोजित मेले में 2336 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। इनमें वायरल, बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत वाले मरीज अधिक रहे। 19 गंभीर मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया।
विज्ञापन



जामों के नंदमहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से ही मरीज पहुंचने लगे। सुबह 11 बजे डॉ. गौरव सिंह और डॉ. विकास मोहन गुप्ता मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दे रहे थे। नंदमहर निवासी रामलली ने बताया कि उन्हें एक सप्ताह से जुकाम, बुखार, खांसी और चक्कर आने की समस्या है। बाहर से दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला।
विज्ञापन


मेले में पहुंचीं इसी गांव की सरिता ने बताया कि उन्हें 15 दिनों से जुकाम, बुखार, खांसी और सिर दर्द की समस्या है। घरेलू उपचार और बाहर से दवा लेने पर राहत नहीं मिली तो मेले में चिकित्सक को दिखाया। नदियावां निवासी अनीता देवी ने बताया कि गैस की समस्या के कारण खाने-पीने का मन नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी चिकित्सक से उपचार कराने के बाद भी आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी। अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें सर्दी-जुकाम और वायरल की समस्या है। घरेलू उपचार और बाहर से दवा लेने के बाद भी राहत नहीं मिली।

चिकित्सकों ने लोगों को सफाई रखने, स्वच्छ या उबला पानी पीने और बुखार-दस्त होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी। मेले में फार्मासिस्ट शिवपाल, सीएचओ निशा, आदित्य और बृजभूषण आदि मौजूद रहे।
इसी तरह अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले में मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed