{"_id":"69f7a04ebb0294ed790d11f5","slug":"aap-protests-against-smart-meters-amethi-news-c-96-1-ame1002-164874-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्मार्ट मीटर के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्मार्ट मीटर के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 04 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के सराय भागमानी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी क
विज्ञापन
अमेठी सिटी। स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ती नाराजगी अब सड़कों पर दिखने लगी है। रविवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे हटाने की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुराग शुक्ला ने आरोप लगाया कि मीटर की कार्यप्रणाली को लेकर स्पष्टता नहीं है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जिले में 85 हजार से अधिक स्थानों पर मीटर लगाए जा चुके हैं। मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं ने बिलिंग और खपत को लेकर शिकायतें दर्ज कराई हैं।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद कश्यप, आवेश, हनफी, दीपक शुक्ला, देवास त्रिपाठी, मलखान सिंह, पूजा वर्मा, पंकज त्रिपाठी, अशोक सेन और पूनम वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos