सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi: Farmer's moped hit by unknown vehicle, died during treatment at district hospital

Amethi: अज्ञात वाहन की चपेट में मोपेड, किसान की मौत, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 03 May 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

परिजनों के अनुसार दिलेराम शनिवार को मोपेड से टीकरमाफी में रिश्तेदारी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर शाम घर लौटते समय गुंगवाछ के पास उनकी मोपेड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। 

Amethi: Farmer's moped hit by unknown vehicle, died during treatment at district hospital
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

अमेठी जिले के गौरीगंज के सैदपुर गांव निवासी किसान दिलेराम (55) की मोपेड अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर गुंगवाछ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दिलेराम की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos


परिजनों के अनुसार दिलेराम शनिवार को मोपेड से टीकरमाफी में रिश्तेदारी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर शाम घर लौटते समय गुंगवाछ के पास उनकी मोपेड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और घटना अमेठी क्षेत्र में होने के कारण आगे की कार्रवाई वहीं से की जाएगी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दिलेराम की मौत से परिवार में शोक व्याप्त है। पत्नी राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार पति को याद कर बिलख रही हैं। बेटा प्रियांशु और बेटियां संगीता व मंगिता भी गहरे सदमे में हैं। मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीण और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed