सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bees attack during havan, 16 injured

Amethi News: हवन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 16 लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 16 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bees attack during havan, 16 injured
विज्ञापन
अमेठी। कस्बे के पास स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालय परिसर में आयोजित हवन कार्यक्रम के दौरान रविवार को मधुमक्खियों के हमले से 16 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ का इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया, जबकि कई लोगों को सीएचसी अमेठी में भर्ती कराया गया।
Trending Videos



महमूदपुर ग्राम पंचायत स्थित विद्यालय में रविवार को सहज योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़ और अयोध्या से लोग पहुंचे थे। शाम को हवन चल रहा था, तभी कुछ बच्चों ने विद्यालय परिसर के पीछे लगे मधुमक्खियों के छत्ते में पत्थर मार दिया। इससे मधुमक्खियाें ने हवन कर रहे लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अचानक हुए हमले से अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। मधुमक्खियों के काटने से रायबरेली निवासी श्यामजी, आधार मिश्रा, प्रियांशी, संजीव, विजय शंकर सहित 16 लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी अमेठी भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया। सीएचसी के डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सीएचसी में पांच घायलों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed