सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Missing girl found safe after 96 hours

Amethi News: 96 घंटे बाद सकुशल मिली लापता बालिका

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 16 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Missing girl found safe after 96 hours
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के चौक बाजार से 12 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई सात वर्षीय बालिका 96 घंटे बाद सकुशल मिल गई। रायबरेली जीआरपी की सूचना पर पुलिस टीम ने बालिका को चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन से लेकर परिजनों के सुपुर्द किया। बेटी को सुरक्षित पाकर परिवार के लोगों की आंखें नम हो गईं और घर में खुशी का माहौल बन गया।
Trending Videos



गौरीगंज के मिश्रौली वार्ड निवासी संतोष जायसवाल की सात वर्षीय बेटी 12 मार्च को दोपहर करीब 1:30 बजे चौक स्थित किराये के मकान से अचानक लापता हो गई थी। सूचना पर पुलिस और स्वाट टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बालिका की तलाश शुरू की। इसी दौरान पता चला कि रायबरेली जीआरपी ने बालिका को तलाश कर चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन 1098 को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और बालिका को लेकर गौरीगंज आई। इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बच्ची के पिता कानपुर में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार कुछ दिन पहले ही गौरीगंज में किराये के मकान में रहने आया था। रास्तों से अनजान होने के कारण बच्ची घर से निकलकर भटक गई थी। घटना आपराधिक नहीं बल्कि गुमशुदगी की है।




पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बालिका के लापता होने की सूचना मिलने के बावजूद प्राथमिकी करीब 36 घंटे बाद दर्ज की गई। वहीं 96 घंटे तक बालिका कहां रही और वह गौरीगंज से रायबरेली कैसे पहुंची, इसका स्पष्ट जवाब भी पुलिस नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed