{"_id":"6a820501a2d6b3d1020b4e94","slug":"clash-over-removal-of-e-rickshaws-10-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-173486-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ई-रिक्शा हटाने को लेकर मारपीट, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ई-रिक्शा हटाने को लेकर मारपीट, 10 घायल
Mon, 17 Aug 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना के दादरा गांव में रास्ते में खड़े ई-रिक्शा को हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से पिटाई करने का आरोप लगाया है। घटना में 10 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पहले पक्ष के शनि ने बताया कि 13 अगस्त की रात करीब नौ बजे उनका ई-रिक्शा दरवाजे पर खड़ा था। गांव का अर्जुन पिकअप लेकर आया और ई-रिक्शा हटाने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर अर्जुन, प्रमोद, मुरारीलाल और सुनील लाठी-डंडे लेकर उसके दरवाजे पर पहुंचे और उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर ग्रामीणों ने बीचबचाव कराया। शनि के अनुसार आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में अरुण, सिम्पी, आयुष और अमित को भी चोटें आईं।
दूसरे पक्ष की रोशनी ने बताया कि उनके पिता मुरारीलाल सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। रास्ते में ई-रिक्शा खड़ा होने पर उसे हटाने के लिए कहा तो विवाद हो गया। आरोप है कि शनि, हरदयाल, अरुण और अमित लाठी-डंडे लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और पिटाई कर दी। घटना में मुरारीलाल, सुनीता, नीरज, रोशनी और रिंकी को चोटें आईं। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।