{"_id":"6a820a6e6ee136e3ce03860b","slug":"the-tricolour-fluttered-proudly-amidst-the-independence-day-celebrations-amethi-news-c-96-1-ame1002-173491-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आजादी के जश्न के बीच शान से लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आजादी के जश्न के बीच शान से लहराया तिरंगा
Mon, 17 Aug 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
जायस में स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी में शामिल बच्चे।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को जिलेभर में देशभक्ति का माहौल रहा। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, तहसील, ब्लॉक, स्कूल-कॉलेज और गांवों में ध्वजारोहण हुआ। प्रभातफेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित चंद्रभान यादव, शिवकुमार पांडेय, हनुमान प्रसाद मिश्र, पुरुषोत्तम गिरि और सुरेंद्र कुमार मिश्र को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 18 विद्युत सखियों को थर्मल प्रिंटर दिए गए।
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी संजय चौहान ने ध्वजारोहण कर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प दिलाया। उन्होंने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए निष्ठा और ईमानदारी से जनसेवा का आह्वान किया। पुलिस लाइन में एसपी सरवणन टी ने ध्वजारोहण किया। जवानों ने तिरंगे को सलामी दी।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय, जीआईसी गौरीगंज, श्री रंजन इंटर कॉलेज, जयपुरिया समेत अन्य विद्यालयों में प्रभातफेरी, भाषण, गीत, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। संस्कार ग्लोबल स्कूल गौरीगंज में प्रधानाचार्या अंकिता सिंह ने ध्वजारोहण किया। निदेशक रंजन सिंह और अध्यक्ष डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
अमेठी में एसडीएम पंकज मिश्र ने ध्वजारोहण कर शपथ दिलाई। जामों के उच्च प्राथमिक विद्यालय, रानी गणेश कुंवरि पीजी कॉलेज, ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय, लालूपुर ढबिया पंचायत भवन और थाना परिसर में ध्वजारोहण हुआ।
शाहगढ़ में गूंजे देशभक्ति के नारे
शाहगढ़/मुंशीगंज। सैनिक स्कूल कौहार, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत कई संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ। राष्ट्रगान के बाद देशभक्ति के नारे लगाए गए। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना परिसर में इंस्पेक्टर अजयेंद्र पटेल ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। मुंशीगंज में शारदन बाजार से तिरंगा यात्रा निकाली गई। एचएएल भुसियावां तिराहा और मुंशीगंज चौराहा होते हुए यात्रा शारदन चौराहे पहुंची। समापन पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।