{"_id":"69f7a170482728cbcd0a6889","slug":"drizzle-in-the-morning-then-bright-sunshine-amethi-news-c-96-1-ame1022-164869-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सुबह बूंदाबांदी, फिर निकली तेज धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सुबह बूंदाबांदी, फिर निकली तेज धूप
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 04 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर धूप से बचाव के लिए गमछे से सिर ढंककर जाते युवक। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सुबह बूंदाबांदी से मौसम ने राहत का अहसास जरूर कराया, लेकिन कुछ ही घंटों में तेज धूप और बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज हो गई और दिन चढ़ने के साथ वातावरण में चिपचिपाहट बढ़ती गई।
रविवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 70 फीसदी नमी और 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पुरवा हवा ने उमस को और बढ़ा दिया, जिससे लोगों को सामान्य कामकाज में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।संग्रामपुर और शाहगढ़ सहित कई स्थानों पर सुबह बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहाना हुआ।
कुछ ही देर में धूप निकल आई और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में शहर की सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सैंठा चौराहे पर दोपहर करीब एक बजे बहुत कम लोग नजर आए। जरूरी काम से बाहर निकले लोग गमछा, टोपी और छाते का सहारा लेते दिखे। उमस और गर्मी का असर कारोबार पर साफ दिखा। व्यापारी राजू पांडेय और निक्की शुक्ल ने बताया कि तेज धूप के कारण ग्राहक कम निकल रहे हैं, जिससे बिक्री प्रभावित हो रही है।
सहालग के चलते शादी और अन्य आयोजनों में भी मौसम ने दिक्कत बढ़ा दी है। मुडियापुर निवासी प्रदीप ने बताया कि सुबह बूंदाबांदी से राहत मिली। उसके बाद उमस के कारण लंबे समय तक बाहर रहना मुश्किल रहा।
वहीं पूजा पांडेय ने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों को खासतौर पर परेशानी उठानी पड़ रही है, जिससे घरों में ही रहने की मजबूरी बन गई है। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश के संकेत नहीं हैं।
Trending Videos