सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   ICT laboratories will be set up in 103 schools.

Amethi News: 103 विद्यालयों में बनेंगी आईसीटी प्रयोगशालाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 14 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
ICT laboratories will be set up in 103 schools.
विज्ञापन
अमेठी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। 103 परिषदीय विद्यालयों में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) प्रयोगशालाएं स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन प्रयोगशालाओं से विद्यार्थियों को डिजिटल आधारित शिक्षा और आधुनिक संसाधनों का लाभ मिलेगा।



जिले में कुल 1570 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। केंद्र सरकार की पीएमश्री योजना के तहत विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत स्मार्ट कक्षाओं के साथ आईसीटी प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं। पहले चरण में 53 विद्यालयों में आईसीटी प्रयोगशालाएं पहले ही स्थापित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब दूसरे चरण में 103 और विद्यालयों का चयन किया गया है। प्रत्येक चयनित विद्यालय को 12-12 संगणक उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्रयोगशाला संचालन के लिए फर्नीचर और अन्य आवश्यक उपकरण भी दिए जाएंगे। आईसीटी प्रयोगशालाओं से छात्र-छात्राओं को लैब संचालन का प्रशिक्षण मिलेगा। उन्हें डिजिटल माध्यमों से अध्ययन और तकनीकी ज्ञान भी प्राप्त होगा। इससे उनकी सीखने की क्षमता बढ़ेगी। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि प्रयोगशाला स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed