फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   If the weather worsens, crops will suffer damage.

Amethi News: मौसम बिगड़ा तो फसलों को होगा नुकसान

Thu, 29 Oct 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 29 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
If the weather worsens, crops will suffer damage.
मौसम बदलता देख धान की फसल को समेटते किसान।-संवाद
अमेठी सिटी। छाए बादलों और मौसम विभाग की चेतावनी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहे, मगर बारिश नहीं हुई। खेतों में कहीं धान फसल की कटाई चल रही है तो कहीं कटी फसल सूखने के लिए रखी गई है। दूसरी ओर सरसों, मटर, चना और मसूर की बोआई के बाद बीज अंकुरित होने लगे हैं। ऐसे में तेज बारिश से धान की कटी फसल भीगने के साथ रबी की नई फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन


गौरीगंज के पैगा गांव निवासी मोहम्मद नईम गौरी धान की फसल को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि कटाई के बाद खेत में पड़ी फसल बारिश में भीग सकती है। इससे धान को सुरक्षित रखने और सुखाने में परेशानी बढ़ेगी। मौसम का रुख देखते हुए कटाई और मड़ाई का काम जल्द निपटाने की तैयारी करनी पड़ रही है। धारुपुर गांव निवासी रामकृपाल के खेतों में भी धान की फसल तैयार है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तेज बारिश और हवा से कटाई का काम प्रभावित हो सकता है। विशुनदासपुर गांव निवासी सरयूदीन को रबी की फसलों की चिंता है। सरसों, मटर, चना और मसूर की बोआई के बाद बीज अंकुरित हो रहे हैं। ऐसे में खेतों में पानी भरने से पौधों की शुरुआती बढ़वार प्रभावित हो सकती है। असैदापुर निवासी पंकज कुमार ने बताया कि तेज बारिश से खेतों में पानी जमा होने का खतरा है। ऐसे में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अगले 24 घंटे में बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा के अनुसार बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा उत्तर-पूर्वी दिशा से 0.8 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है।


कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखें
जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने किसानों को कटी धान की फसल सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है। उन्होंने खेतों में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा, ताकि बारिश होने पर पानी जमा न हो। सब्जियों और आलू की नर्सरी से अतिरिक्त पानी निकालने का इंतजाम करने की भी सलाह दी। गरज-चमक और तेज हवा के दौरान खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed