{"_id":"69f7a1e7657baa28330e0ecd","slug":"now-cylinders-will-reach-consumers-homes-amethi-news-c-96-1-ame1019-164875-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अब उपभोक्ताओं के घर पहुंचेगा सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अब उपभोक्ताओं के घर पहुंचेगा सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 04 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी व्यवस्था लागू हुई है। अब सिलिंडर लेने के लिए गोदाम पर लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। क्षेत्र में संचालित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की दोनों गैस एजेंसियों से अब केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
मुसाफिरखाना के दादरा मार्ग स्थित आशीष गैस एजेंसी और भनौली स्थित अली इंडेन गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को पहले परची कटवाकर गोदाम से सिलिंडर लेना पड़ता था। इस प्रक्रिया में उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ता था, जिससे असुविधा होती थी। खासकर गर्मी और भीड़ के समय परेशानी और बढ़ जाती थी। संपूर्ण समाधान दिवस में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग ने यह व्यवस्था लागू की है।
क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी दिव्यांशु शाक्यवार ने बताया कि तीन मई से गोदाम से सीधे सिलिंडर वितरण पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि होम डिलीवरी प्राप्त करते समय उपभोक्ताओं को बुकिंग स्लिप और ब्लू बुक साथ रखना जरूरी होगा। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे सिलिंडर लेने के लिए गोदाम पर न जाएं और होम डिलीवरी सुविधा का ही उपयोग करें। इससे व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और सभी उपभोक्ताओं को समय पर सुविधा मिल सकेगी।
Trending Videos