{"_id":"6aa305e3817827d8ad07c9b7","slug":"pump-operators-staged-a-protest-amethi-news-c-96-1-ame1008-175353-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पंप ऑपरेटरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पंप ऑपरेटरों ने किया प्रदर्शन
Fri, 11 Sep 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते पंप ऑपरेटर। स्रोत: स्थानीय नागरिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल करने की मांग को लेकर जल जीवन मिशन के तहत तैनात पंप ऑपरेटरों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। ऑपरेटरों ने बताया कि वे करीब तीन वर्षों से गांवों में जलापूर्ति, पंप संचालन और पंप हाउस के रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें कम मानदेय मिल रहा है और नौकरी की स्थिरता भी नहीं है।
ऑपरेटरों के मुताबिक वर्तमान में निजी कंपनियों के माध्यम से मानदेय मिलता है। आरोप है कि कंपनियों की ओर से ग्राम प्रधान बदलने पर सेवा से हटाए जाने की बात कही जाती है। इससे लंबे समय से काम करने के बाद भी भविष्य को लेकर असमंजस बना हुआ है। कम मानदेय में परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से निर्धारित मजदूरी दिए जाने की घोषणा से उन्हें उम्मीद जगी है। जल जीवन मिशन से जुड़े कर्मचारियों को इस व्यवस्था में शामिल किए जाने का हवाला देते हुए उन्होंने जिले में तैनात पंप ऑपरेटरों को भी आउटसोर्सिंग के दायरे में शामिल करने की मांग की। उनका कहना है कि इससे नौकरी में स्थायित्व मिलने के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में विनय कुमार शुक्ल, लालचंद्र, चंद्रशेखर, कनक सिंह, राजकुमार यादव, शैलेंद्र प्रताप सिंह और धर्मेंद्र आदि शामिल रहे।