{"_id":"6a9485153118dda64608a648","slug":"rain-brings-relief-from-humidity-exposes-poor-drainage-amethi-news-c-96-1-ame1008-174607-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बारिश से कम हुई उमस, जलनिकासी की पोल खुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बारिश से कम हुई उमस, जलनिकासी की पोल खुली
Mon, 31 Aug 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित सीएमओ कार्यालय में बारिश के बाद हुआ जलभराव। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिले में रविवार दोपहर बाद हुई बारिश ने उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत तो दी, लेकिन कई इलाकों में जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। अमेठी और गौरीगंज के प्रमुख मार्गों, सरकारी कार्यालयों और अस्पताल परिसरों में पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित रहा। बारिश के चलते बाजारों में भी चहल-पहल कम रही।
गौरीगंज में सीएमओ कार्यालय, सहायक आयुक्त सहकारिता कार्यालय, स्टेशन रोड और सीएचसी परिसर स्थित क्षय रोग कार्यालय के सामने लंबे समय तक पानी जमा रहा। जरूरी कार्य से पहुंचे लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा। वहीं अमेठी में ककवा मार्ग, रजिस्ट्री कार्यालय और पशु चिकित्सालय परिसर में भी पानी भर गया।
राहगीर राहुल और विकास ने बताया कि थोड़ी देर की बारिश में ही कई स्थानों पर पानी भर जाने से रास्ता बदलकर जाना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।