{"_id":"69dbea2f42878407f50d8e0f","slug":"report-filed-against-pradhan-and-18-named-and-50-unknown-persons-amethi-news-c-96-1-ame1002-163265-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रधान व 18 नामजद, 50 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रधान व 18 नामजद, 50 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
रामगंज के नरहरपुर गांव में हुए विवाद के बाद निरीक्षण करते सीओ मनोज मिश्रा। स्रोत: स्थानीय नागर
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रामगंज के नरहरपुर गांव में सुरक्षित भूमि पर अतिक्रमण और पथराव के मामले में पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत 19 पर नामजद व 50 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है। साथ ही नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस और पीएसी बल तैनात है।
हल्का लेखपाल अरविंद कुमार सिंह के अनुसार 31 मार्च को स्थल निरीक्षण के दौरान चबूतरा निर्माण और प्रतिमा स्थापना से मना किया गया था, इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। आठ अप्रैल को नायब तहसीलदार अजय सिंह ने दोबारा अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। 11 अप्रैल को राजस्व और पुलिस टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। इस दौरान नामजद लोगों और अन्य व्यक्तियों ने विरोध किया, सरकारी कार्य में बाधा डाली और धक्का-मुक्की की।
टीम ने अतिक्रमण हटाया, लेकिन कुछ समय बाद फिर कच्चा चबूतरा बनाकर प्रतिमा स्थापित कर दी गई। सूचना मिलने पर मजिस्ट्रेट आशीष सिंह की मौजूदगी में पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। प्रतिमा को सुरक्षित रखते हुए दोबारा अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान पथराव हुआ, जिसके बाद बल प्रयोग कर स्थिति नियंत्रित की गई।
वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान
सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि एफआईआर के बाद वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। नरहरपुर निवासी रमेश यादव, ब्रजेश यादव, विजयशंकर यादव और नामजद आरोपी विजय कुमार उर्फ मुन्ना, अखिलेश कुमार कोरी, सूरज कुमार, जगन्नाथ, उमेश कुमार के साथ प्रतापगढ़ के अधारपुर अंतू निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। पहचान की प्रक्रिया जारी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos