सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   50,000 people faced power outage for eight hours.

Amethi News: 50 हजार लोगों ने आठ घंटे झेला बिजली संकट

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 14 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
50,000 people faced power outage for eight hours.
विज्ञापन
जगदीशपुर। 132 केवी बिजली उपकेंद्र से सोमवार को करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। 33 केवी लाइन के सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते सुबह से ही आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इस दौरान 50 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए। साथ ही औद्योगिक इकाइयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा।
Trending Videos



बिजली कटौती सुबह 7:30 बजे से शुरू होकर शाम 4:15 बजे तक चली। इस दौरान उपकेंद्र पर जंपर बदलने समेत कई तकनीकी सुधार कार्य किए गए। बिजली न रहने से घरेलू उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को गर्मी और पानी की समस्या से जूझना पड़ा, जबकि छोटे कारोबार भी प्रभावित रहे। कटौती का असर 33 केवी इन्हौंना, जगदीशपुर ग्रामीण, महोना, फर्टिलाइजर, बीएचईएमसीएल, एचटीएल, सेल और अन्य क्षेत्रों पर पड़ा। इन फीडरों से जुड़े गांवों और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली पूरी तरह बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन प्रभावित रहा, जिससे कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ा। कई इकाइयों में मशीनें बंद रहीं और कामकाज ठप हो गया। अधिशासी अभियंता बिजली वितरण खंड सुल्तानपुर रवि कुमार यादव ने बताया कि कार्य के संबंध में उपभोक्ताओं को पहले ही सूचित कर दिया गया था।
उन्होंने कहा कि लाइन सुदृढ़ीकरण से भविष्य में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु होगी और बार-बार होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी। एसडीओ ट्रांसमिशन फैजान खान ने बताया कि उपकेंद्र में जंपर बदलने और अन्य तकनीकी कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed