{"_id":"69e52965e4d01778610c1e90","slug":"special-trains-will-go-to-mumbai-via-nihalgarh-amethi-news-c-96-1-ame1002-163748-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निहालगढ़ होकर मुंबई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निहालगढ़ होकर मुंबई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर स्थित निहालगढ़ स्टेशन होकर मुंबई के लिए दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन 20 मई से 15 जुलाई तक किया जाएगा। इन ट्रेनों में आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। ट्रेनों के संचालन से जिले के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
सहालग के चलते मुंबई रूट की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दी है। पहली ट्रेन सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए प्रत्येक बुधवार सुबह 04:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:20 बजे मुंबई पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन बृहस्पतिवार दोपहर 02:35 बजे मुंबई से चलकर शुक्रवार रात 11:00 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी।
दूसरी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन वाराणसी से प्रत्येक बृहस्पतिवार रात 01:35 बजे रवाना होगी और भोर 03:35 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन भी निहालगढ़ होकर संचालित होगी और शुक्रवार रात 12:20 बजे मुंबई पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शुक्रवार दोपहर 02:35 बजे मुंबई से चलकर लखनऊ व निहालगढ़ होते हुए शनिवार रात 11:15 बजे सुल्तानपुर और रविवार भोर 02:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी। उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दोनों स्पेशल ट्रेनों का संचालन स्वीकृत किया गया है। ट्रेनों में आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X