सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Pensioners submitted a memorandum to the Additional Magistrate.

Amethi News: पेंशनरों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 22 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Pensioners submitted a memorandum to the Additional Magistrate.
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की जनपद शाखा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें आठवां वेतन आयोग लागू होने से पहले के पेंशनरों को भी उसके दायरे में शामिल करने की मांग की गई।
Trending Videos



संगठन के जिलाध्यक्ष ददन सिंह के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने बताया कि पेंशनरों में लंबे समय से असंतोष बना हुआ है। कई बार पत्राचार और कार्यक्रम किए गए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ज्ञापन में कहा गया कि पेंशनरों के साथ तिथि के आधार पर भेदभाव समाप्त किया जाए और पुराने पेंशनरों को भी आठवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अलग उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) बनाने, पेंशन पर कर समाप्त करने और राशिकरण की कटौती 10 वर्ष बाद बंद करने की मांग रखी गई।


सके अलावा 65 वर्ष की आयु के बाद प्रत्येक पांच वर्ष पर पांच प्रतिशत पेंशन वृद्धि, कोरोना काल के 18 माह के डीए एरियर का भुगतान, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में 50 प्रतिशत छूट और आयुष्मान भारत योजना में कैशलेस इलाज की सीमा 10 लाख रुपये करने की मांग भी शामिल रही।
इस दौरान जनपदीय मंत्री विद्याशंकर द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष बीके सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed