सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi School-bound child crushed by bus dies after head is crushed villagers stage massive protest, demand

Amethi: स्कूल जा रहे बच्चे को बस ने कुचला, सिर पिचकने से मौत, ग्रामीणों का जमकर हंगामा; बोले- चालक को पकड़ो

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 22 Apr 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेठी में स्कूल जा रहे चार वर्षीय बच्चे की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जिले में एक अन्य सड़क हादसे में युवक की भी जान गई।

Amethi School-bound child crushed by bus dies after head is crushed villagers stage massive protest, demand
बालक को बस ने कुचला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

अमेठी में मुसाफिरखाना के पूरे काजिम अली गांव के पास बुधवार को स्कूल बस की चपेट में आने से मोहम्मद जमाल के बेटे मोहम्मद उजैद (4) की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Trending Videos


मोहम्मद जमाल के अनुसार, उनका बेटा बुधवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। गांव के पास ही वह स्कूल बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से चला गया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। परिजनों ने चालक पर पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। 0कार्रवाई की मांग की जा रही है।  

सीओ अतुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।  सीओ अतुल सिंह ने बताया कि बस चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

डंपर की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत; हाईवे जाम

मुंशीगंज के मेदनमवई गांव निवासी संतोष ओझा (42) की मंगलवार रात बांदा-टांडा हाईवे पर डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया और डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

संतोष ओझा किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। गौरीगंज के धनीजलालपुर गांव के पास पीछे से आए डंपर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग निकला।  हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया और कार्रवाई के साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग करने लगे। 30 मिनट तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। 

पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन की पहचान कर चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed