सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Crossing closed, jammed all day

Amethi News: क्रॉसिंग बंद, दिनभर जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 20 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Crossing closed, jammed all day
विज्ञापन
अमेठी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से रविवार को दूसरे दिन भी आवागमन ठप रहा। मुसाफिरखाना-प्रतापगढ़ मार्ग पर आवाजाही थमने से लोगों को दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी।
Trending Videos



बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने के लिए लोगों को करीब 15 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ा। स्थानीय निवासियों के साथ बाहर से आए यात्री भी असुविधा में फंसे रहे। रेलवे की ओर से लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर ट्रैक मरम्मत का कार्य जारी रहा। सहजीपुर क्रॉसिंग पर सड़क मार्ग बंदकर ब्लॉक लिया गया। इस दौरान स्लीपर, ट्रैक, पैरामीटर और चकरेल दुरुस्त किए गए। मार्ग बंद रहने से छोटे और बड़े वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतापगढ़ दिशा से आने वाले वाहन लोहियानगर-कालिकन मार्ग से अमेठी पहुंचे, जबकि अमेठी से प्रतापगढ़ जाने वाले वाहन अंबरपुर, छाछा और अंतू होकर निकले।
वैकल्पिक मार्गों पर अचानक बढ़े दबाव से संग्रामपुर मोड़, कालिकन चौराहा और लोहियानगर मार्ग पर ट्रक, बस और अन्य भारी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कई स्थानों पर जाम की स्थिति रही। रास्तों की जानकारी स्पष्ट न होने से कई चालक बीच मार्ग में रुककर स्थानीय लोगों से दिशा पूछते रहे। ग्रामीण मार्गों पर भी दिनभर दबाव बना रहा। मिश्रौली स्टेशन के स्टेशन मास्टर केपी मीना ने बताया कि दो दिन का ब्लॉक तय रहा। कार्य पूरा होने पर आवागमन सामान्य हो जाएगा।


ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। जल्दबाजी में कुछ लोग बंद क्रॉसिंग के पास पहुंचकर जोखिम उठाते नजर आए। कई बाइक और साइकिल सवार ट्रैक पार करने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed