{"_id":"69e529cdf211f36ada0581d9","slug":"sports-competitions-will-be-held-in-schools-amethi-news-c-96-1-ame1002-163760-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्कूलों में होंगी खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्कूलों में होंगी खेल प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद को नई दिशा देने की पहल शुरू हुई है। जिले के 1570 स्कूलों में बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए स्पोर्ट्स क्लब बनाए जा रहे हैं। खेल सामग्री उपलब्ध होने से विद्यार्थी नियमित अभ्यास कर सकेंगे और अपनी क्षमता विकसित करेंगे। स्कूलों में नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताएं होंगी, जिससे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विद्यालयों में पारंपरिक खेलों के साथ एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज और कैरम को भी बढ़ावा दिया जाएगा। मैदान और संसाधनों के अनुसार खेल सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। नियमित अभ्यास से बच्चों की शारीरिक क्षमता, आत्मविश्वास और अनुशासन में सुधार आएगा। खेल गतिविधियों में खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल और हैंडबॉल शामिल रहेंगे।
इनडोर खेलों में शतरंज और कैरम को भी स्थान दिया गया है। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि सभी विद्यालयों में बच्चों को प्रतिदिन खेल गतिविधियों में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X