{"_id":"69f25520f010105bbe015674","slug":"storm-wreaks-havoc-three-dead-amethi-news-c-96-1-ame1008-164576-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आंधी का कहर, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आंधी का कहर, तीन की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल के महोना कस्बे में आंधी से गिरी गुमटी के समान को निकालते लोग। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आंधी और बारिश ने बुधवार की दोपहर जमकर तबाही मचाई। गौरीगंज में हुई करीब 15 मिनट ओलावृष्टि के कारण सड़कें व घरों की छतों पर सफेद चादर सी बिछ गई। करीब एक घंटे तक बारिश हुई। लोग जहां थे वहीं, थम गए।
बिजली गिरने से चपेट में आकर एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। दीवार व हाईवे पर लगा ओवरहेड साइन बोर्ड गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जगह-जगह पेड़ उखड़ गए तो टिनशेड उड़कर दूर जाकर गिरे।
वैवाहिक कार्यक्रम में लगे टेंट उड़ गए, ऐसे में करीब 500 से अधिक आयोजकों की चिंता बढ़ गई। हाईवे व अन्य मार्गों पर पेड़ों के गिरने से जाम लग गया। घंटों राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
-- -- -- -- -- -- -
बिजली गिरने से बेटे की मौत, माता-पिता झुलसे
शिवरातनगंज के माठा गांव मजरे महिया सिंदुरिया निवासी गिरजा शंकर (45), उनकी पत्नी सुनीता (40), मोहित गिरी (19) खेत में मालवाहक रिक्शा से भूसा लाने गए थे। उसी बीच आंधी के साथ बिजली चमकने लगी। तीनों रिक्शा के नीचे बैठ गए। बिजली गिरने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। इंस्पेक्टर दयाशंकर मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से तीनों को सीएचसी सिंहपुर ले जाया गया। चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया और सुनीता को मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया। तहसील से पहुंचे राजस्व कर्मियों ने रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को दे दी है।
-- -- -- -- -- -- -
ओवरहेड साइन बोर्ड गिरा, चार घायल
फोटो-34
शाहगढ़ क्षेत्र के जामों-भादर मार्ग से जामों के चौबेपुर निवासी शुभम (22) मौसेरे भाई शिवपूजन पांडेय (23) व भांजे अहम (10) व भांजी लक्ष्मी के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। नंदमहर चौराहा के पास अचानक ओवरहेड साइन बोर्ड गिर गया, जिसकी चपेट में आकर सभी घायल हो गए। चारों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से शुभम को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -
आंधी में पेड़ गिरने से महिला की मौत
मुसाफिरखाना के दाउदपुर निवासी अरविंद के मुताबिक उनकी पत्नी सुषमा गुप्ता (35) आंधी के दौरान घर के पास बंधी बकरी को खोलने गई थीं। उसी बीच तेज हवा के चलते पास स्थित जामुन के पेड़ की डाल गिर गई, जिसकी चपेट में आकर वह घायल हो गईं। उन्हें मुसाफिरखाना सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति अरविंद, बेटे आयुष गुप्ता (11) और शिवांश गुप्ता (8) का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि बधुआकला पुलिस शव लेकर गई है।
-- -- -- -- -- -- -
पेड़ गिरने से ढही दीवार, दबकर बुजुर्ग की मौत
शाहगढ़ में तेज आंधी के चलते शाहगढ़ मुंशीगंज के गांव खाखरदेई निवासी अंबिका प्रसाद पांडेय (57) के छप्पर युक्त मकान पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया, जिससे छप्पर के किनारे बनी कच्ची दीवार ढह गई। दीवार के नीचे दबकर अंबिका प्रसाद की मौत हो गई। उनकी पत्नी को मामूली चोटे आई है। बेटे प्रदीप, सुनील और बेटी रेखा को रो-रोकर बुरा हाल है।
-- -- -- -- -- -- -
पेड़ गिरने से मवेशी की मौत
बाजार शुकुल। के पूरे अचली गांव निवासी देशराज के दरवाजे पर लगा नीम का पेड़ तेज आंधी के चलते गिर गया, जिससे नीचे बंधी भैंस की दबकर मौत हो गई। उधर, रानीगंज सड़क पर सत्थिन के पास लोक निर्माण विभाग का लगा बोर्ड भी गिर गया।
-- -- -- -- -- -- -
आंधी में ध्वस्त हुआ सौर ऊर्जा संयंत्र
जामों के बसंतपुर के बाबा रामदयाल गांव में लगा सौर ऊर्जा संयंत्र आंधी में ध्वस्त हो गया। कारखाना संचालक विपिन को आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ। आंधी से टिनशेड उड़े और पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हुई। निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि जनहानि नहीं हुई है।
-- -- -- -- -- -- -
पेड़ गिरने से लगा जाम, राहगीर परेशान
बाजार शुकुल के तेज आंधी-तूफान के कारण जामों-जगदीशपुर मार्ग पर भटगवां के पास पेड़ गिरने से करीब एक किमी लंबा जाम लगा गया। ऐसे में राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं बाजार शुकुल के फुंदनपुर तिराहे पर एक बोलेरो पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। जगदीशपुर मार्ग पर महोना कस्बे के पास पोल्ट्री फार्म तिराहे तक चार पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। फुंदनपुर के पास पेड़ और खंभे गिरने के कारण करीब दो घंटे तक एक किमी लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान बरात में जा रहीं गाड़ियां व अन्य राहगीर फंसे रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महोना कस्बे में मदरसे की दीवार गिरकर अलीम नाई की गुमटी पर जा गिरी। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
-- -- -- -- -- -- -
टिनशेड व टेंट उड़े
जगदीशपुर। मऊ अतवारा निवासी हरनाम सिंह ने बताया कि उनके दशहरी आम के बाग में पांच पेड़ उखड़ गए। राहुल सिंह ने बताया कि उनके मकान का टिनशेड उड़ गया, पालपुर में में भी कई लोगों के टिनशेड उड़ने से काफी नुकसान हुआ है। हरपालपुर में सतीश के यहां वैवाहिक समारोह में टेंट के उड़ने से नुकसान हुआ है। बूबूपुर में आशुतोष पांडेय ने बताया कि मकान पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में भी लोगों के काफी नुकसान होने की सूचना है। आरके एग्रो के बारिक ने बताया कि उनकी चिमनी तेज हवा से टूट गई है। जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर का यूकेलिप्टस का पेड़ चारदीवारी के गेट पर गिर गया।
-- -- -- -- -- -- -
किसान हुए परेशान
संग्रामपुर में आंधी व बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं के खेतों में भूसा बनाने के लिए पड़ी पराली बारिश से भीग गई। अचानक गिरे ओलों के कारण राहगीरों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। खेतों में खड़ी सब्जियों और आम के बौर पर इसका असर पड़ सकता है। आमजन को गर्मी से राहत मिली दलहनी फसलों को फायदा भी हुआ।
Trending Videos