{"_id":"69f2579b9160976f3a0f1cbb","slug":"the-honorarium-of-1461-shikshamitras-instructors-has-been-increased-amethi-news-c-96-1-ame1008-164555-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 1461 शिक्षामित्रों-अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 1461 शिक्षामित्रों-अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 1570 परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने उनके बढ़े हुए मानदेय के भुगतान के लिए बजट आवंटित कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग अब बढ़े हुए मानदेय को देने की तैयारी में जुटा है।
इस फैसले से परिषदीय स्कूलों में तैनात 1461 शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को सीधा लाभ मिलेगा। इनमें कुल 1193 शिक्षामित्र और 268 अनुदेशक कार्यरत हैं। शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह हुआ है। अनुदेशकों का मानदेय नौ हजार से बढ़कर 17 हजार रुपये प्रतिमाह हो गया है। शिक्षामित्रों ओर अनुदेशकों के मानदेय में आठ हजार रुपये प्रतिमाह की वृद्धि हुई है।
शिक्षामित्रों के अप्रैल के बढ़े मानदेय के लिए 214.74 लाख रुपये का बजट मिला है। अनुदेशकों के लिए भी 45.56 लाख रुपये का बजट विभाग में आ गया है। छह मई तक सभी शिक्षामित्रों, अनुदेशकों के खातों में मानदेय पहुंचने की उम्मीद है। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि अप्रैल के मानदेय का बढ़ा बजट मिल गया है।
पांच से छह मई के भीतर सभी के खातों में बढ़ा मानदेय पहुंच जाएगा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष संजय कनौजिया व विजय सिंह ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी में काफी राहत मिलेगी।
Trending Videos