सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   66 heart patients were treated on the first day.

Amethi News: पहले दिन हृदयरोग के 66 मरीजों का उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 30 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
66 heart patients were treated on the first day.
विज्ञापन
तिलोई। मेडिकल कॉलेज में बुधवार सुबह से ही ओपीडी काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। यहां 1180 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसी के साथ हृदय रोग विशेषज्ञ की ओपीडी का भी शुभारंभ हुआ। सर्वाधिक 480 मरीज मेडिसिन विभाग के रहे। चेस्ट व क्षय रोग के 260 और हड्डी रोग के 310 मरीज पंजीकृत हुए। नेत्र व दंत रोग के मरीज भी पहुंचे।
Trending Videos


पहले दिन हृदय रोग के 66 मरीजों की जांच व उपचार किया गया। मेडिसिन विभाग के चिकित्सक जय प्रकाश प्रजापति ने बदलते मौसम में बचाव के उपाय बताए। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शिखर गर्ग ने नियमित नींद और सुबह की सैर को अनिवार्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तनाव को भी एक बड़ा कारण बताया, जो रोग पैदा करता है। तला-भुना खाद्य पदार्थ के सेवन से बचने और गुणवत्ता परक भोजन लेने की सलाह दी। बुधवार व बृहस्पतिवार को हृदय रोगियों के लिए बाह्य रोगी विभाग खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed