फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Technician dies after suffering electric shock while doing wiring work.

Amethi News: वायरिंग करते समय करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौत

Thu, 27 Aug 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 27 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Technician dies after suffering electric shock while doing wiring work.
पूरे हिमालपुर मजरे जमालपुर रामपुर गांव में रोते-बिलखते परिजन। स्रोत: ग्रामीण
फुरसतगंज। पूरे हिमालपुर मजरे जमालपुर रामपुर निवासी बिजली मिस्त्री वीरेंद्र कुमार (37) की बुधवार सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरेंद्र बुधवार सुबह गांव के ही एक घर में वायरिंग का काम करने गए थे। उसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर उन्हें तार से अलग किया।
विज्ञापन


परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक नंद हौसिला यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरेंद्र की मौत से पत्नी पूजा यादव का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह परिवार के पालन-पोषण की चिंता जताते हुए बिलखती रहीं। बेटी अबिया पिता के शव से लिपटकर रोती रही। बेटा अभियास मां को चुप कराने की कोशिश करता रहा। बहनें कमला और सुमित्रा भी भाई की मौत पर फफक पड़ीं। दोनों ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले भाई उन्हें छोड़कर चला गया, अब वे किसे राखी बांधेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed