फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The products of the district will make their mark in the big market

Amethi News: बड़े बाजार में अपनी पहचान बनाएंगे जिले के उत्पाद

Thu, 24 Sep 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 24 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The products of the district will make their mark in the big market
अमेठी सिटी। जिले के मूंज उत्पाद, निहालगढ़ के समोसे, लेदर और लेडीज गारमेंट अब बड़े बाजार में अपनी पहचान बनाएंगे। 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस-2026) में जिले के चार उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। देश-विदेश से आने वाले खरीदारों और कारोबारियों के सामने उत्पादों की प्रदर्शनी से नए बाजार और कारोबार के अवसर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश व्यापार प्रोत्साहन प्राधिकरण की ओर से आयोजित ट्रेड शो में ओडीओपी के तहत जगदीशपुर के मऊ अतवारा निवासी भवानी निषाद मूंज उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। जिले के पंजीकृत मूंज क्राफ्ट को भी स्टॉल आवंटित किया गया है। निहालगढ़ निवासी जयशंकर त्रिवेदी एचएसटी वेंडिंग कॉन्ट्रैक्टर के स्टॉल पर निहालगढ़ के समोसे प्रदर्शित करेंगे। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में संचालित लेदर गुड्स एंड एसोसिएटेस फैशन एसेसरीज क्लस्टर की ओर से इंजीनियर संजय सिंह लेदर उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


वहीं गौरीगंज निवासी बेचू प्रसाद लेडीज गारमेंट लेकर ट्रेड शो में पहुंचेंगे। उपायुक्त उद्योग अभय सुमन ने प्रतिभाग करने वाले उद्यमियों को बेहतर प्रदर्शन कर जिले के उत्पादों को नई बाजार पहचान दिलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed