सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The utensils market is full of excitement during the wedding season.

Amethi News: सहालग में बर्तन बाजार में छाई रौनक

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 27 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The utensils market is full of excitement during the wedding season.
अमेठी ​स्थित दुकान पर बर्तन की खरीदारी करते लोग। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। सहालग शुरू होते ही शहर की बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बर्तन दुकानों पर इन दिनों ग्राहकों की भीड़ दिख रही है। महंगाई के बाद भी शादी-विवाह के मौसम में उपहार के रूप में बर्तनों की खरीदारी तेज हुई है, मगर इस बार ग्राहकों की प्राथमिकताओं में बदलाव नजर आ रहा है।
Trending Videos



धातुओं की कीमत बढ़ने से बाजार पर सीधा असर पड़ा है। बढ़ती कीमतों ने बजट पर दबाव बढ़ाया है। ऐसे में ग्राहक खर्च और जरूरत के बीच संतुलन बनाते हुए खरीदारी कर रहे हैं। अब हल्के और छोटे आकार के बर्तनों की मांग अधिक दिख रही है, जबकि पहले भारी बर्तनों की खरीद अधिक होती थी। व्यापारी जितेंद्र अग्रहरि के अनुसार इस बार ग्राहक पहले की तुलना में सोच-समझकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बर्तन व्यापारी सूरज अग्रहरि ने बताया कि लोग अपनी क्षमता के अनुसार खर्च तय कर रहे हैं। सहालग के दौरान कारोबार में रौनक बनी हुई है मगर खरीदारी का तरीका बदल गया है। बाजार में पीतल, तांबा, स्टील, एल्युमिनियम और गिलट के बर्तनों की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। इसके बावजूद जरूरत के कारण खरीदारी जारी है मगर ग्राहक हर वस्तु का चयन बजट के अनुसार कर रहे हैं।

तिवारीपुर निवासी रामजी ने बताया कि बेटी के विवाह की तैयारी में बर्तन खरीदने आए हैं, मगर कीमत अधिक होने से खर्च का संतुलन देखना पड़ रहा है। तारापुर निवासी संतोष यादव ने कहा कि शादी का समय होने के कारण खरीदारी जरूरी है, इसलिए बजट के अनुसार सामान लिया जा रहा है। शुकुलपुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि तिलकोत्सव के लिए बर्तन ले रहे हैं, मगर खर्च पर नियंत्रण रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed