{"_id":"69ef285fc67e98fd500a3b81","slug":"video-video-hamagarada-parakashha-parakashharathaya-ka-thhapa-ma-jhalna-paugdha-thakakata-bsa-ka-le-lga-bhaugdha-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: होमगार्ड परीक्षा: परीक्षार्थियों को धूप में झेलनी पड़ी दिक्कत, बसों के लिए लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: होमगार्ड परीक्षा: परीक्षार्थियों को धूप में झेलनी पड़ी दिक्कत, बसों के लिए लगी भीड़
होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को परीक्षार्थियों को चिलचिलाती धूप में सफर करना पड़ा। परिवहन के लिए रोडवेज की बसों में भारी भीड़ दिखी, जिससे सीटों पर बैठने के लिए मारामारी रही।
गौरीगंज बस स्टॉप और अमेठी बस स्टेशन पर सुबह, दोपहर और शाम को खासी भीड़ रही। सुल्तानपुर को आने और जाने वाली बसों में ज्यादा दिक्कत हुई। पहली पाली की परीक्षा समाप्त होते ही सुल्तानपुर जाने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ बस अड्डों पर पहुंच गई। बसें दो मिनट में ही भर गईं। अन्य परीक्षार्थियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि 15 बसें लगाई गई थीं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पांच बसें रिज़र्व भी रखी गई थीं।
जाम से लोग हुए परेशान
अमेठी सिटी। परीक्षा के अंतिम दिन अमेठी, गौरीगंज, मुंशीगंज और रामनगर में जाम की स्थिति बनी रही। परीक्षा केंद्रों और रोडवेज बस स्टेशन के पास वाहन रेंगते रहे। लोग तीखी धूप में परेशान नजर आए। परीक्षार्थियों की भीड़ के लिए पर्याप्त प्रबंध न होने से भी जाम लगा रहा। यातायात व स्थानीय पुलिस के प्रयास से करीब आधे घंटे बाद जाम की स्थिति सामान्य हो सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।