सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Uncontrolled car hits tree, teacher dies, son injured

Amethi News: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, शिक्षक की मौत, बेटा घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 03 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car hits tree, teacher dies, son injured
विज्ञापन
संग्रामपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में संग्रामपुर के गोरखपुर गांव निवासी शिक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह (58) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा विक्रम सिंह (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Trending Videos



परिजनों के अनुसार योगेंद्र बहादुर सिंह की तबीयत खराब होने पर शुक्रवार को उनका बेटा उन्हें कार से लखनऊ इलाज के लिए ले गया था। शनिवार को उपचार कराकर लौटते समय हैदरगढ़ और बाराबंकी के बीच लोनीकटला छबील चौकी के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने योगेंद्र बहादुर सिंह को मृत घोषित कर दिया। बेटे की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंटर कॉलेज में कला शिक्षक थे योगेंद्र
योगेंद्र बहादुर सिंह प्रतापगढ़ के सांगीपुर ब्लॉक स्थित बेनी माधव इंटर कॉलेज में कला शिक्षक थे। वह पिछले कुछ समय से सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और लखनऊ में इलाज चल रहा था। योगेंद्र बहादुर सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। पत्नी आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि पति ने फोन पर जल्द लौटने की बात कही थी। बेटियां प्रियंका और रागिनी की शादी हो चुकी है। बहू शालिनी समेत परिवार के अन्य सदस्य शोक में डूबे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed