{"_id":"6a97290534bf3b109006a0c2","slug":"waterlogging-at-many-places-due-to-rain-amethi-news-c-96-1-ame1002-174752-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बारिश से जगह-जगह जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बारिश से जगह-जगह जलभराव
Wed, 02 Sep 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
. जिला अस्पताल के मेन गेट पर हुए जलभराव के बीच से गुजरते राहगीर। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिले में लगातार हो रही बारिश से गांव से शहर तक कई स्थानों पर जलभराव हो गया। जिला मुख्यालय गौरीगंज में एसपी कार्यालय, सीएमओ कार्यालय और गौरीगंज कोतवाली परिसर में पानी भर गया। कार्यालयों के अंदर तक पानी पहुंचने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पंपिंग सेट लगाकर जलनिकासी शुरू कराई। शहर के कई मोहल्लों और मार्गों पर भी बारिश का पानी जमा रहा।
गौरीगंज के साथ अमेठी, मुसाफिरखाना और तिलोई तहसील क्षेत्र में भी कई स्थानों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। जलभराव वाले मार्गों से गुजरने में पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। लगातार बारिश के चलते बाजार और रोज-मर्रा के काम भी प्रभावित रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में निचले स्थानों और संपर्क मार्गों पर पानी जमा हुआ। प्रशासन की टीमें जलभराव वाले स्थानों पर स्थिति देख रही हैं। जरूरत वाले स्थानों पर पानी निकालने की व्यवस्था कराई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। अगले 24 घंटे हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
बिजली चमकने पर सतर्क रहने की अपील
बारिश के दौरान जिले के कुछ स्थानों पर बिजली चमकने की सूचना मिली। बिजली गिरने की कोई घटना नहीं हुई। जिला प्रशासन की ओर से सचेत एप के माध्यम से जिले में ऑरेंज अलर्ट की संभावना को लेकर लोगों को सतर्क किया गया है। लोगों से बारिश के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे नहीं रहने की अपील की गई है।