फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tree falls on highway; traffic disrupted for an hour.

Amethi News: हाईवे पर गिरा पेड़, एक घंटे ठप रहा यातायात

Wed, 02 Sep 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 02 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Tree falls on highway; traffic disrupted for an hour.
.अमेठी-सुलतानपुर राजमार्ग पर टिकरी गांव के पास गिरे पेड़ से ई रिक्शा को निकालते राहगीर।-संवाद
मुंशीगंज। बारिश के बीच अमेठी-सुल्तानपुर राजमार्ग पर टिकरी गांव के पास मंगलवार को बबूल का पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बसों, चार पहिया और भारी वाहनों के फंसने से राहगीरों को परेशानी हुई। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


पेड़ के नीचे से निकलने की कोशिश में एक ई-रिक्शा फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में ई-रिक्शा सवार किसी यात्री को चोट नहीं आई। दोपहिया वाहन किसी तरह निकलते रहे, जबकि चार पहिया और भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही। जाम के कारण कई वाहन चालकों को मुंशीगंज होकर जाना पड़ा।
विज्ञापन


वाहनों की कतार लगने पर स्थानीय लोग और राहगीर सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर हटाने में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल हो सका। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात बहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed