फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha plunged into grief over the martyrdom of Hazrat Imam Zain-ul-Abideen.

Amroha News: हजरत इमाम जैनुल आबेदीन की शहादत पर गम में डूबा अमरोहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Amroha plunged into grief over the martyrdom of Hazrat Imam Zain-ul-Abideen.
अमरोहा। शिया समुदाय के चौथे इमाम हजरत इमाम जैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम के यौम-ए-शहादत पर रविवार को पूरा शहर गम के माहौल में डूब गया। शहर के विभिन्न इमामबारगाहों में मजलिस, नौहाख्वानी और मातम का सिलसिला देर रात तक जारी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर इमाम को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।
विज्ञापन


मोहल्ला सद्दो स्थित इमामबारगाह में आयोजित वार्षिक मजलिस को मशहूर आलिम-ए-दीन और शायर मौलाना किरतास करबलाई ने खिताब किया। उन्होंने इमाम जैनुल आबेदीन की इबादत, सब्र और कर्बला के बाद उनके द्वारा सहे गए कठिन हालात पर विस्तार से प्रकाश डाला। दरबार शाह अबुल हसन में आयोजित मजलिस को मौलाना शाहवेज अली जैदी ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्बला की त्रासदी के बाद इमाम जैनुल आबेदीन ने बीमारी की हालत में भी सब्र, इबादत और अपने चरित्र के माध्यम से कर्बला के पैगाम को पूरी दुनिया तक पहुंचाया, जो इंसानियत के लिए हमेशा एक आदर्श रहेगा। मजलिस के बाद देर रात तक अंजुमनों की ओर से नौहाख्वानी और सीनाजनी (मातम) का सिलसिला चलता रहा। इमामबारगाह बाबुल मुराद में आयोजित मजलिस को मौलाना आजम जैदी ने खिताब किया।
विज्ञापन

मोहल्ला दानिशमंदान स्थित दरबार-ए-हुसैनी में मजलिस के समापन पर बेहद गमगीन माहौल में इमाम के ताबूत की शबीह बरामद की गई। वहीं इमामबारगाह मैमुना खातून में मौलाना दानिश नौगांवी ने मजलिस को खिताब किया, जिसके बाद शबीह-ए-ताबूत बरामद हुआ। ताबूत की शबीह सामने आते ही पूरा माहौल या हुसैन और या जैनुल आबेदीन की सदाओं से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed