फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer riding a bike dies after being hit by an unidentified vehicle.

Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Thu, 17 Sep 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 17 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Farmer riding a bike dies after being hit by an unidentified vehicle.
गवां (अमरोहा)। रजपुरा थाना क्षेत्र में गवां-हसनपुर मार्ग पर गांव सिरसा के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अमरोहा निवासी किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

जनपद अमरोहा के थाना आदमपुर अंतर्गत गांव मुबारिजपुर निवासी राजपाल (28) बुधवार शाम कस्बा गवां से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव सिरसा के नजदीक पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे की जानकारी होने पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए हायर सेंटर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। किसान की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। पत्नी नीलम और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सीओ अंकित मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। रजपुरा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed