फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kakrali's power supply has been stalled for 10 days due to a tussle between power stations of two districts.

Amroha News: दो जिलों के बिजलीघरों की खींचतान में 10 दिन से फंसी ककराली की आपूर्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Kakrali's power supply has been stalled for 10 days due to a tussle between power stations of two districts.
डिडौली। संभल सीमा से सटे ककराली गांव में खराब ट्रांसफार्मर के कारण करीब दो हजार ग्रामीण दस दिन से बिजली संकट झेल रहे हैं। गांव के एक हिस्से में आपूर्ति ठप होने से पंखे और पानी की मोटरें बंद हैं। इससे पेयजल संकट भी खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक ककराली में संभल के असगरीपुर और अमरोहा के चौधरपुर बिजलीघर से आपूर्ति होती है। ट्रांसफार्मर खराब होने पर दोनों बिजलीघरों के अधिकारी जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालते रहे। बिजली न होने से मोबाइल चार्ज करने के लिए भी बाहर जाना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।
विज्ञापन

जेई नरेश कुमार ने बताया कि गांव में संभल जनपद से बिजली आपूर्ति होती है। बृहस्पतिवार को नया ट्रांसफार्मर रखवाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
...
ग्रामीण बोले:


गांव की करीब दो हजार आबादी कई दिनों से अंधेरे में है। गर्मी और उमस में परेशानी हो रही है। कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। बिजली नहीं मिलने से जरूरी कामों के लिए भटकना पड़ रहा है। -अहसान, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर से करीब 80 घरों की आपूर्ति होती है और करीब दो हजार लोग प्रभावित हैं। दस दिन से बिजली न होने से पेयजल और मोबाइल चार्जिंग की समस्या है। अधिकारी रोज निरीक्षण कर लौट जाते हैं, समाधान नहीं करते। -नावेद, ग्रामीण

ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने से वह आए दिन खराब होता है। अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कई बार की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। -अरबाज खान, ग्रामीण

बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीण परेशान हैं। एक ट्रांसफार्मर दस दिन से खराब है, लेकिन अभी तक बदला नहीं गया। गर्मी और उमस में लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। -मुनत्याज, ग्रामीण


दस दिन से बिजली संकट है। कई बार शिकायत के बावजूद खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। अधिकारियों को जल्द समस्या दूर कर आपूर्ति सुचारु करानी चाहिए। -मुस्तकीम, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed