फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Patients inconvenienced by CHOs' strike

Amroha News: सीएचओ की हड़ताल से मरीज परेशान

Wed, 28 Oct 2026 11:45 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 28 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Patients inconvenienced by CHOs' strike
अमरोहा। सीएचओ की हड़ताल से मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल जारी रहने से ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। गांवों में बने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर मरीजों को दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इससे बुखार, खांसी और अन्य सामान्य बीमारियों का इलाज कराने पहुंच रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों को दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को भी हड़ताल जारी रही। जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल का असर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर पड़ रहा है। यहां स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से इलाज और परामर्श के लिए पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएचओ मंगलवार को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। जिले भर में 160 आयुष्मान मंदिर है। ऐसे में आरोग्य मंदिरों की सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिलाध्यक्ष कमलदीप शर्मा ने कहा कि सीएचओ का अलग कैडर निर्माण कर नियमितीकरण के लिए स्पष्ट नीति बनाई जाए। आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर ऑपरेशनल गाइडलाइन के अनुसार मानदेय, पीबीआई को मासिक मानदेय में शामिल किया जाए। नियमित भर्तियों में सीएचओ को अनुभव के आधार पर वरीयता दी जाए। रिक्त पदों पर स्थानांतरण किया जाए।
विज्ञापन

......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed