{"_id":"614795e18ebc3e3ec049c6b9","slug":"police-blueprint-ready-for-cm-s-security-force-will-be-ready-every-step-of-the-way-jpnagar-news-mbd403266661","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की सुरक्षा का खाका तैयार, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहेगा फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की सुरक्षा का खाका तैयार, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहेगा फोर्स
विज्ञापन
अमरोहा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जोया रोड स्थित पुलिस लाइन के मैदान में तैयारियों का ?
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 22 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। सीएम की सुरक्षा में जोन के जिलों से जहां कई राजपत्रित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। वहीं सभास्थल के आसपास की सुरक्षा की कमान पीएसी और आरएएफ के जवानों के हाथों में होगी। डी सर्किल में पुलिस के साथ-साथ खुफिया विभाग के अधिकारी भी तैनात रहेंगे।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 22 सितंबर को अमरोहा में आना प्रस्तावित है। जोया रोड स्थित पुलिस लाइन के मैदान को कार्यक्रम स्थल बनाया गया है। मुख्यमंत्री यहां जनपद के लिए करीब 400 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिये पुलिस ने अभी से कसरत तेज कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि सुरक्षा व्यवस्था ऐसी रहेगी कि मंच के आसपास परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। बताया गया है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खाका तैयार कर लिया गया है। बरेली के जनपदों से बड़ी संख्या में फोर्स मिल रहा है। सुरक्षा-व्यवस्था में करीब ढाई हजार पुलिस कर्मियों के अलावा दो कंपनी पीएसी रहेगी। बम निरोधक दस्ते के अलावा सभा के सभी गेटों पर मेटलडिटेक्टर गेट लगाए जा रहे हैं। डी-सर्किल में सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारियों के अलावा पीएसी को तैनात किया जाएगा। सभा शुरू होने से पहले डाग स्क्वायड टीम मंच और आसपास के इलाके का निरीक्षण करेंगी। सुरक्षा के लिहाज से कार्यक्रम से बाहर घंटे पहले की मंच को लखनऊ से आने वाली खुफिया टीम के हवाले कर दिया जाएगा। फायर टैंकर से लेकर भारी संख्या में ट्रैफिक पुलिस के जवान यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगाए जा रहे हैं। हेलीपेड पर मुख्यमंत्री को रिसीव करने वाले नेताओं की सूची भी आला अधिकारियों ने तैयार कर ली गई है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पुख्ता किए गए हैं। बड़ी संख्या में बाहरी फोर्स मिला है। ड्यूटी में दूसरे जिलों से पुलिस अधिकारियों को बुलाया जा रहा है। हजारों की संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किये जा रहे है।- पूनम एसपी अमरोहा