Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amroha News
›
Police stopped office-bearers of the BKU Sanyukt Morcha on the road as they were heading to submit a memorandum to the Chief Minister.
{"_id":"6a5b946fb11692bbe10012bd","slug":"video-police-stopped-office-bearers-of-the-bku-sanyukt-morcha-on-the-road-as-they-were-heading-to-submit-a-memorandum-to-the-chief-minister-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम को ज्ञापन देने जा रहे भाकियू संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी पुलिस ने सड़क पर रोके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम को ज्ञापन देने जा रहे भाकियू संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी पुलिस ने सड़क पर रोके
गजरौला। भाकियू संयुक्त मोर्चा के सीएम को ज्ञापन देने जा रहे पदाधिकारी पुलिस ने सड़क पर रोक दिए। पुलिस ने उनको आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि किसानों को प्रदेश के मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया जा रहा। मगर किसान की यह आवाज अधिक दिनों तक नहीं दबाई जा सकती।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने ऐलान किया था कि वह शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सात्र सूत्रीय ज्ञापन देने जाएंगे। जैसे ही पुलिस को भनक लगी, शुक्रवार रात में ही पुलिस ने नरेश चौधरी को उनके घर पर नजरबंद कर दिया। सुबह तक उनके घर पर पुलिस का पहरा रहा। पुलिस के हटने पर वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे फाजलपुर में संगठन के कार्यालय पर पहुंंच गए। यहांं पर राष्ट्रीय मुख्य सचिव अरुण सिद्धू, प्रदेश अध्यक्ष इकबाल सैफी, आजम खान, चरण सिंह, चंद्रपाल सिंह, उस्मान खान, सारिक खान, आसिफ चौधरी, तालिब चौधरी आदि के साथ ज्ञापन देने जाने की योजना बना रहे थे। इसकी खबर मिलते ही एसआई नीतेंद्र वशिष्ठ पुलिस के साथ पहुंच गए। उन्होंने सभी को सड़क पर रोक लिया। ज्ञापन देने जाने की कोशिश नाकाम कर दी। उधर भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष राहुल सिद्धू को पुलिस ने उनके गांंव नगलिया बहादुरपुर में घर पर नजरबंद रखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।