{"_id":"6a5b4564225dfbc7020545e2","slug":"video-karnal-district-boxer-ganga-welcomed-upon-returning-after-winning-a-medal-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल जिले के मुक्केबाज गंगा का पदक जीत कर लौटने पर हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल जिले के मुक्केबाज गंगा का पदक जीत कर लौटने पर हुआ स्वागत
करनाल जिले के मुक्केबाज गंगा ने जकार्ता में आयोजित एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने शानदार और आक्रामक खेल के दम पर स्वर्ण पदक अपने नाम कर देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया। पदक जीत कर लौटने पर जिले मे उनका भव्य स्वागत किया गया उनको फूल माला पहना कर रोड शो निकाला गया और रोड़ चोपाल में उनको सम्मानित किया गया प्रतियोगिता की शुरुआत से ही गंगा बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे। फाइनल मुकाबले में उनका सामना कजाकिस्तान के मजबूत खिलाड़ी बेक्सुल्तान बोरानबेक से हुआ। गंगा ने रिंग में उतरते ही अपनी गजब की फुर्ती और बेहतरीन तकनीक का बेजोड़ प्रदर्शन किया। विपक्षी खिलाड़ी के पास गंगा के तेज-तर्रार और सटीक हमलों का कोई जवाब नहीं था। गंगा ने फाइनल मुकाबले को 3-2 के स्कोर से अपने प्रतिद्वंद्वी को पूरी तरह बैकफुट पर धकेलते हुए सोने के पदक पर कब्जा जमाया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।