बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dengue arrives in Karnal; larvae found at 1,181 locations; orders issued for immediate testing in cases of fever.

करनाल में डेंगू की दस्तक, 1181 जगह मिला लार्वा, बुखार पर तुरंत जांच के आदेश

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:50 PM IST
Dengue arrives in Karnal; larvae found at 1,181 locations; orders issued for immediate testing in cases of fever.
माई सिटी रिपोर्टर करनाल। जनवरी से अब तक विभाग की 166 टीमें घर-घर जाकर 6 लाख 87 हजार 490 साइटों का निरीक्षण कर चुकी हैं। इस दौरान 1181 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला, जबकि नियमों की अनदेखी करने वाले 482 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए उप सिविल सर्जन ने जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी, उप स्वास्थ्य केंद्रों और जिला नागरिक अस्पताल में बुखार के प्रत्येक मरीज की आवश्यकता अनुसार मलेरिया जांच कराने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार लार्वा मिलने के 1181 मामलों में 795 शहरी क्षेत्र और 386 ग्रामीण क्षेत्र से सामने आए हैं। विभाग का कहना है कि शहरों में कूलर, गमले, पुराने टायर, पानी की टंकियां और अन्य खुले बर्तनों में जमा पानी डेंगू के मच्छरों के पनपने का सबसे बड़ा कारण बन रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर सबसे अधिक साफ और रुके हुए पानी में पनपता है। जांच के दौरान सबसे ज्यादा लार्वा कूलरों के पानी में मिला है। इसके अलावा फ्रिज की ट्रे, फूलदान, छतों पर रखे बर्तन और बेकार पड़े टायरों में भी लार्वा मिलने के मामले सामने आए हैं। विभाग लोगों से सप्ताह में कम से कम एक बार कूलर का पानी पूरी तरह बदलने और पानी जमा नहीं होने देने की अपील कर रहा है। जिले में गठित 166 सर्विलांस टीमें प्रतिदिन घरों, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, फैक्ट्रियों और अन्य सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर रही हैं। जहां भी लार्वा मिलता है, वहां तुरंत उसे नष्ट कराया जाता है और संबंधित व्यक्ति को भविष्य में सावधानी बरतने के निर्देश दिए जाते हैं। बार-बार लापरवाही मिलने पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उप सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि बुखार के मरीजों की समय पर जांच कराई जाए और जरूरत पड़ने पर मलेरिया व डेंगू की जांच में देरी न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: 48 माह में मुखिया समेत पांच बेटों की मौत; सिकटिया गांव के इस परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

18 Jul 2026

पठानकोट में चक्की नदी उफान पर, जलस्तर के बढ़ने और कटाव की वजह से लोग सहमे

मोगा के बोहना चौक के पास खाली प्लॉट से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

नंगल हाइडल नहर में कूदा लुधियाना का नाैजवान

Datia: उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा फैक्टर, किसके पक्ष में जाएगा चुनाव?

18 Jul 2026
विज्ञापन

मोगा में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

राजस्थान में ट्रांसफर लिस्ट की गड़बड़ी? एक अधिकारी को दो जिलों में भेजने के आदेश

18 Jul 2026
विज्ञापन

Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने की PM मोदी की तारीफ, किसानों को लेकर दिया बड़ा बयान

18 Jul 2026

Ujjain: शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर भस्म आरती संपन्न, बाबा श्री महाकाल ने श्रद्धालुओं को दिए अलौकिक दर्शन

18 Jul 2026

दिल्ली: सीजेपी का प्रदर्शन जारी, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 20वें दिन भी जारी

18 Jul 2026

सरयू नदी के टापुओं पर आबकारी टीम का छापा, अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

17 Jul 2026

सोनभद्र में मामूली विवाद में मारपीट, घायलों को अस्पताल में घुसकर पीटा

17 Jul 2026

आत्मविश्वास ही आत्मरक्षा का सबसे बड़ा हथियार, अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को दिया प्रशिक्षण

17 Jul 2026

आजमगढ़ में गलत खून चढ़ाने से प्रसूता की मौत

17 Jul 2026

सो रहा था परिवार, अचानक लगी आग में गृहस्थी जलकर हो गई राख

17 Jul 2026

वाराणसी में 20 हजार रुपये घूस लेते कैंट थाने का उर्दू अनुवादक गिरफ्तार

17 Jul 2026

वाराणसी में मां के सामने ट्रेलर से कुचलकर छह साल के बेटे की मौत

17 Jul 2026

Meerut: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को खिलाईं नींद की गोलियां, सपेरा बुलाकर सांप से डसवा दिया

17 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट से हटाया तोड़ी गई दुकानों का मलबा

17 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट मामले में अधिकारियों से मिला प्रतिनिधिमंडल

17 Jul 2026

Meerut: पंचकर्म एवं योग के बारे में शिक्षिकाओं ने दी जानकारी

17 Jul 2026

Meerut: पंडित प्यारेलाल शर्मा स्मारक में जयंती समारोह का आयोजन

17 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट मामले पर अधिकारियों ने कमिश्नरी में किया मंथन, दिया आश्वासन

17 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में जारी रहा महिलाओं का धरना

17 Jul 2026

Meerut: सेक्टर दो में बारिश के बीच भी जारी रहा महिलाओं का धरना

17 Jul 2026

Meerut: मेडिकल अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी वार्ड में बिजली बाधित, जेनरेटर से चल रहा काम

17 Jul 2026

Meerut: ग्रोइंग वर्ल्ड फाउंडेशन की सदस्याओं ने किया डांस

17 Jul 2026

Meerut: ब्रह्मपुरी, पंजाया, गौतमनगर, मास्टर कॉलोनी के लोग भड़के, बिजली संकट से हैं परेशान

17 Jul 2026

Sonam wangchuk: सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ रही सेहत, भूख हड़ताल अभी भी जारी; देखें रिपोर्ट

17 Jul 2026

Jabalpur News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चला अभियान, 40 स्कूल वैन पर कार्रवाई, कई वाहन जब्त

17 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed